Q, 101 : विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों का निर्माण किस हलचल के दौरान हुआ है?
Answer : अल्पाइन हलचल के दौरान,
Q, 102 : जैन मतावलम्बियों ने बोलचाल की किस भाषा को अपनाया?
Answer : प्राकृत (अर्धमागधी),
Q, 103 : शेनझाउ II एवं शेनझाउ IV किस देश के मानवरहित अंतरिक्ष यान हैं?
Answer : चीन के,
Q, 104 : ‘प्रवासी भारतीय दिवस‘ कब मनाया जाता है?
Answer : 9 जनवरी को
Q, 105 : भारत का सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित युद्ध स्थल कौन-सा है?
Answer : सियाचिन क्षेत्र,
Q, 106 : किस गवर्नर जनरल के शासन काल में चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध हुआ, जिसमें टीपू सुल्तान मारा गया था?
Answer : लॉर्ड वेलेजली,
Q, 107 : हरित क्रांति का प्रभाव किस तरह के फसलों पर नगण्य या अत्यन्त कम रहा ?
Answer : मोटे अनाजों पर,
Q, 108 : पाण्ड्य शासकों की राजधानी कहाँ थी?
Answer : मदुरई,
Q, 109 : भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप कौन-सा है?
Answer : माजुली,
Q, 110 : घड़ी में चाबी भरने से कौन-सी ऊर्जा संचित होती है?
Answer : स्थितिज ऊर्जा,
Q, 111 :किसके निधन के पश्चात् गुलजारी लाल नंदा को पहली बार प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था?
Answer : जवाहरलाल नेहरू के,
Q, 112 : ‘नगालैंड दिवस‘ कब मनाया जाता है?
Answer : 1 जनवरी को,
Q, 113 : कौन-सा पर्वत महाद्वीपीय जल विभाजक के रूप में जाना जाता है?
Answer : रॉकी,
Q, 114 : भारत में हरित क्रांति का जनक किसे कहा जाता है?
Answer : डॉ एम. एस. स्वामीनाथन को,
Q, 115 : ‘दीनबन्धु सार्वजनिक सभा‘ की स्थापना 1884 ई. में किसने की ?
Answer : ज्योतिबा फुले,
Q, 116 : लोहे पर जंग लगाना किसका उदाहरण है?
Answer : ऑक्सीकरण का,
Q, 117 : मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
Answer : प्रधानमंत्री,
Q, 118 : एन्जियोस्पर्म के किस कुल से गन्ना संबद्ध है?
Answer : ग्रेमिनेसी कुल से,
Q, 119 : ऋग्वेद में दीर्घकालीन या आजीवन अविवाहित कन्या को क्या कहा गया?
Answer : अमाजू,
Q, 120 : ‘ग्रीनपीस इन्टरनेशनल‘ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Answer : एम्सटर्डम में,
Q, 121 : विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है?
Answer : तिब्बत का पठार,
Q, 122 : ‘शेन वार्न्स सेंचुरी-माई टॉप 100 टेस्ट क्रिकेटर्स‘ किसकी लिखी पुस्तक है
Answer : शेन वार्न,
Q, 123 : भारत में पहली कृषि जनगणना किस वित्तीय वर्ष में हुई थी?
Answer : 1970-71 में,
Q, 124 : ऋग्वेद में ‘दस्यु‘ शब्द किसके लिए प्रयुक्त है?
Answer : अनार्यों के लिए,
Q, 125 : ‘अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपग्रह संगठन‘ की स्थापना किस वर्ष की गई?
Answer : 1979 ई. में,
Q, 126 : एक आदमी 5Kg का एक सूटकेस पकड़े है, तो उसके द्वारा किया गया कार्य क्या होगा?
Answer : शून्य,
Q, 127 : यदि राष्ट्रपति यह चाहता है कि किसी बात पर मंत्रिपरिषद् विचार करे तो वह इसकी सूचना किसे देता है?
Answer : प्रधानमंत्री को,
Q, 128 : किसी गैस का अणुभार उसके वाष्प घनत्व का कितना होता है?
Answer : दुगुना
Q, 129 : ‘गोपथ ब्राह्मण‘ किस वेद से सम्बन्धित है?
Answer : अथर्ववेद,
Q, 130 : मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना किस वर्ष की गई?
Answer : 1947 ई. में,
Q, 131 : कोटोपैक्सी पर्वत किस देश में स्थित है?
Answer : इक्वेडोर में,
Q, 132 : एक कोशिकीय जीवों का अध्ययन सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने किया ?
Answer : ल्यूवेनहॉक ने,
Q, 133 : केवल किसके प्रयोग के लिए भुगतान को आर्थिक लगान कहते हैं?
Answer : भूमि के प्रयोग के लिए,
Q, 134 : इल्ततमिश के राज दरबार में किस इतिहासकार को संरक्षण मिला था?
Answer : मिन्हाज-उस- सिराज को,
Q, 135 : मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Answer : जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में
Q, 136 : कार या बस में ब्रेक लगाने के लिए कौन उत्तरदायी है?
Answer : अर्षण,
Q, 137 : सबसे अधिक उम्र में राष्ट्रपति पद को सुशोभित करनेवाले व्यक्ति कौन थे?
Answer : वी. वी. गिरि,
Q, 138 : किसमें क्लोरीन की ऑक्सीकरण अवस्था + 1 है ?
Answer : हाइपोक्लोरस अम्ल में,
Q, 139 : पिट्राड्युरा का आरंभ किसने करवाया?
Answer : जहाँगीर ने,
Q, 140 : किस देश का राष्ट्रीय पशु कंगारू है?
Answer : आस्ट्रेलिया का,
Q, 141 : भूपर्पटी में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है?
Answer : ऑक्सीजन,
Q, 142 : नासा के एक टेलिस्कोप ‘केप्लर मिशन‘ का प्रमोचन कब किया गया ?
Answer : मार्च, 2009 को,
Q, 143 : LNG के आयात के लिए भारत में पहला एल. एन. जी. टर्मिनल कहाँ स्थापित किया गया है?
Answer : दाहेज में,
Q, 144 : किस वायसराय के कार्यकाल में भारत में संविधान सभा का गठन हुआ?
Answer : लॉर्ड वेवेल के,
Q, 145 : किस देश का राजनीतिक दल ‘बाथ पार्टी‘ है ?
Answer : इराक का,
Q, 146 : आवृतबीजी (एन्जियोस्पर्म) के किस कुल से नारियल संबद्ध है?
Answer : पाल्मी,
Q, 147 : अब तक सर्वाधिक व्यक्ति जो बतौर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं, किस राज्य से संवद्ध
Answer : आंध्र प्रदेश,
Q, 148 : चिड़िया का आकाश में उड़ना न्यूटन के गति के किस नियम से संबद्ध है
Answer : गति के तृतीय नियम से,
Q, 149 : जिस समय केबिनेट मिशन भारत आया, उस समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था?
Answer : क्लीमेंट एटली,
Q, 150 : सी.बी.आई. किस देश की गुप्तचर संस्था है?
Answer : भारत की,