भारतीय इतिहास और प्राचीन भारत के इतिहास के स्रोत || History of India

आइए जानते हैं? भारत का इतिहास के बारे में – History Of India

history

भारत का इतिहास | History Of India – History Gk Questions

नमस्कार दोस्तों आज मैं ये सभी भारत का इतिहास (Bharat Ka Itihas) केबारे में जो पिछली किसी न किसी सरकारी Exam में History Of India पूछे जा चुके है और आगे आने वाली एवं अन्य सभी प्रतियोगिता परीक्षाओ में इस प्रश्न के आने की पूरी-पूरी संभावना है। आप आसानी से 4-5 अंक प्राप्त कर सकते हैं

भारत का इतिहास Bharat Ka Itihas

यह पेज पूर्णत: भारत के इतिहास का एक प्रतिबिम्ब मस्तिष्क में उतारने के उद्देश्य से बनाया गया है विस्तार में ना जाकर भारत के इतिहास को समयनुसार दर्शाया गया है भारत-पकिस्तान-बांग्लादेश (1947 तक) एक ही भूभाग का हिस्सा थे इसलिए 1947 से पूर्व का इतिहास इन तीनो देशों का सांझा है

भारत का इतिहास प्रश्न उत्तर (आधार एंव प्राम्भिक)

भारत का प्राचीनतम ज्ञात इतिहास (सिन्धु घाटी सभ्यता) के साक्ष्य मिलना:

भारत के हरियाणा, पंजाब, गुजरात तथा राजस्थान में फैली इस सभ्यता के बारे में लोगों को वर्ष 1921 तक कोई जानकारी नहीं थी खुदाई कर मिट्टी व ईंटे निकालने वाले इन क्षेत्रों के लोगों को अंदाजा भी नही था कि जो ईंटे वे प्रयोग में ला रहे हैं वे कोई आम ईंटे नहीं बल्कि लगभग 5000 साल पूर्व की एक विकसित सभ्यता के वो दुर्लभ अवशेष हैं जो भारत वर्ष को विश्व में एक विशेष पहचान दिला सकने में सक्षम हैं तथा हमारे इतिहास के सबसे अहम समय को समेटे हुए हैं

3300 से 1700 ईसा पूर्व: सिन्धु घाटी सभ्यता

यह बहुत ही विकसित फैली हुई तथा विशाल सभ्यता थी जो की भारत पाकिस्तान के पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान, गुजरात, राजस्थान तथा हरियाणा तक फैली हुई थी साक्ष्यों के अनुसार जम्मू व उत्तर प्रदेश में भी इस सभ्यता के अवशेष मिले है इस सभ्यता को हड्डपा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है (इस सभ्यता के उत्खननकर्ता “दयाराम साहनी” हैं) सिन्धु नदी पर बसे होने के कारण इस सभ्यता को सिन्धु घाटी सभ्यता (इंडस वैली सिविलाइज़ेशन) नाम मिला

हड्डपा सभ्यता इतनी विकसित थी कि लोग नगर बना कर रहने लगे थे, इस सभ्यता में कच्ची ईंटो से बने मकान, पक्की ईंटो से बने जलाशय, पानी की निकासी के साधन, कमरे, आँगन, खाना बनाने के साक्ष्य, गेहूँ के अवशेष, पत्थर से बनी चूड़ियाँ, कांस्य दर्पण, हल, तंदूर, मिट्टी के बर्तन, टीले इत्यादि के साक्ष्य मिले हैं लोग गेहूँ तथा जों को खेती करते थे पालतू पशुओं में बैल, भेड़ तथा बकरी व धातुओं के इस्तेमाल में तांबा तथा काँसा मुख्य था भारत के इतिहास में चाँदी सर्वप्रथम सिन्धु घाटी सभ्यता में मिली है लोग शिकार तथा नृत्य-संगीत द्वारा मनोरंजन करते थे व सूती/ ऊनी वस्त्र पहनते थे धार्मिकता के अंतर्गत लोग मातृदेवी, वृक्ष, कूबड़वाला सांड तथा नाग की पूजा करते थे

नमस्कार दोस्तों आज मैं ये सभी भारत का इतिहास (Bharat Ka Itihas) केबारे में  जो पिछली किसी न किसी सरकारी Exam में History Of India पूछे जा चुके है और आगे आने वाली एवं अन्य सभी प्रतियोगिता परीक्षाओ में इस प्रश्न के आने की पूरी-पूरी संभावना है। आप आसानी से 4-5 अंक प्राप्त कर सकते हैं
भारत का इतिहास

सिन्धु घाटी की सभ्यता के बारे में प्रश्न उत्तर

1500 ईसा पूर्व से 500 ईसा पूर्व: वैदिक काल

1600 ईसा पूर्व आर्यों ने भारत पर पश्चिम से आक्रमण किया व अफगानिस्तान तथा पंजाब में आकर बसे सिन्धु घाटी की सभ्यता का पतन ही वैदिक काल की शुरुआत थी वैदिक काल मुख्यत: दो भागों में बांटा जाता है: ऋग्वैदिक काल तथा उत्तर वैदिक काल

  • 1500 से 1000 ईसा पूर्व: ऋग्वैदिक काल
  • 1400 ईसा पूर्व: हिन्दू ग्रन्थ तथा वेदों की रचना हुई
  • 1000 से 700 ईसा पूर्व: उत्तर वैदिक काल
  • 600 ईसा पूर्व: उपनिषाद की रचना हुई

वैदिक काल व हिन्दू धर्म से सबंधित प्रशन उत्तर

  • 600 से 300 ईसा पूर्व: 16 जनपदों का उदय हुआ

वैदिक काल के अंत के बाद 600 ईसा पूर्व में भारत 16 जनपदों में बाँट चुका था यह जनपद निम्नलिखित थे

अंग, मगध, काशी, वत्स, वज्जि, कोसल, अवन्ती, मल्ल, पांचाल, चेदि, कुरू, मत्स्य, कम्बोज, शूरसेन, अश्मक तथा गान्धार

ये 16 जनपद 300 ईसा पूर्व तक अस्तित्व में रहे

  • 599 ईसा पूर्व: महावीर स्वामी का जन्म हुआ

जैन धर्म के 24 वें तथा अंतिम तीर्थकर महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व वैशाली के पास कुण्डग्राम में हुआ इनका बचपन का नाम वर्द्धमान था इन्होने 30 वर्ष की आयु में गृहत्याग कर संन्यास धारण कर लिया था

  • 563 ईसा पूर्व: बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ

बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व लुम्बिनी, कपिलवस्तु में हुआ इनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था 29 वर्ष की आयु में इन्होने गृह त्याग किया जिसे “महाभिनिष्कर्मण” कहा जाता है महात्मा बुद्ध को 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा के दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई ज्ञान प्राप्ति की घटना को सम्बोधि के नाम से जाना जाता है जो कि बोधगया, बिहार में घटित हुई थी

  • 527 ईसा पूर्व: महावीर जैन की मृत्यु हुई
  • 492 ईसा पूर्व: मगध साम्राज्य की स्थापना की गई
  • 492 ईसा पूर्व बिम्बिसार की हत्या कर अजातशत्रु मगध की गद्दी पर बैठा वह बौद्ध धर्म का अनुयायी था
  • 483 ईसा पूर्व: महात्मा बुद्ध की मृत्यु हुई
  • 483 ईसा पूर्व महात्मा बुद्ध की मृत्यु कुशीनगर में हुई, इस मृत्यु घटना को “महापरिनिर्वाण” के नाम से जाना जाता है
  • 326 ईसा पूर्व: सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया

सिकंदर ने 326 ईसा पूर्व भारत पर आक्रमण किया तथा पंजाब के क्षेत्रों पर शासन करने वाले “पोरस” के साथ हाइडेस्पीज का युद्ध किया जिसमे पोरस पराजित हुआ इस प्रकार वह विस्तार करता हुआ व्यास नदी तक पहुंचा परन्तु मगध के नन्द की विशाल सेना देख वापिस लौट गया

  • 321 ईसा पूर्व: चन्द्रगुप्त द्वारा मौर्य साम्राज्य की स्थापना की गई
  • 321 ईसा पूर्व चाणक्य की सहायता से चन्द्रगुप्त मौर्य ने नन्द वंश के शासक धननन्द की हत्या की तथा मौर्य साम्राज्य की नींव रखी
  • 305 ईसा पूर्व: चन्द्रगुप्त मौर्य की भारत पर विजय
  • 305 ईसा पूर्व चन्द्रगुप्त ने सिकंदर के सेनापति सेल्यूकस को हराया तथा (दक्षिण भारत) को छोड़ सम्पूर्ण भारत, पकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान को अपने अधिकार में ले लिया
  • 269 ईसा पूर्व: अशोक महान मौर्य साम्राज्य का शासक बना
  • चन्द्रगुप्त मौर्य का पोता तथा बिन्दुसार का पुत्र, अशोक महान 269 ईसा पूर्व मौर्य साम्राज्य का शासक बना
  • 261 ईसा पूर्व: कलिंग युद्ध तथा अशोक का बौद्ध धर्म स्वीकार करना

अपने साम्राज्य का विस्तार करते हुए अशोक ने 261 ईसा पूर्व कलिंग युद्ध किया परन्तु रक्तपात से दु:खी हो गया अतत: उसने बौद्ध धर्म को स्वीकार कर मानव भलाई के लिए कार्य करने आरम्भ किए, अस्पताल बनवाए व अहिंसा का प्रचार किया

  • 232 ईसा पूर्व: अशोक महान की मृत्यु के पश्चात कुणाल मौर्य वंश का शासक बना
  • 185 ईसा पूर्व: मौर्य वंश का पतन

मौर्य वंश के अंतिम शासक वृहद्रथ की हत्या कर उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने गद्दी हथिया ली इसी के साथ मौर्य वंश का अंत हुआ, पुष्यमित्र ने शुंग वंश की स्थापना की

  • 50 ईस्वी: कुषाण वंश की स्थापना

कुजुल कडफिसेस ने कुषाण वंश की स्थापना की थी इस वंश का सबसे प्रसिद्द शासक कनिष्क था जिसने 78 ई. में शक सम्वत् आरम्भ किया था

  • 240: गुप्त साम्राज्य की स्थापना

श्रीगुप्त ने गुप्त साम्राज्य की नींव 240 ई. में रखी तथा पाटलिपुत्र को राजधानी बनाया

  • 320: चन्द्रगुप्त प्रथम गुप्त साम्राज्य का शासक बना

गुप्त साम्राज्य का सबसे अधिक विस्तार चन्द्रगुप्त प्रथम के शासन काल में हुआ गुप्त सम्वत् को आरम्भ कारने का श्री भी चन्द्रगुप्त प्रथम को ही जाता है इसकी मृत्यु के पश्चात बाद समुद्रगुप्त ने गुप्त साम्राज्य की बागडोर संभाली

  • 380: चन्द्रगुप्त द्वितीय गुप्त साम्राज्य का शासक बना

समुंद्रगुप्त की मृत्यु के पश्चात उसका पुत्र चन्द्रगुप्त द्वितीय गद्दी पर बैठा इसे “विक्रमादित्य” के नाम से भी जाना जाता है चीनी यात्री फाह्यान चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में ही भारत आया था

  • 450: हूणों का आक्रम

बर्बर जातियों में से एक हूण जाति ने स्कन्दगुप्त के समय (450 ई.) में भारत पर आक्रमण किया परन्तु हूणों की हार हुई हार के बावजूद भी हूणों ने भारत में बसना स्वीकारा व हिन्दू धर्म स्वीकार किया

  • 554: गुप्त साम्राज्य का अंत

शासक स्कन्दगुप्त की मृत्यु (467 ई.) के पश्चात ही गुप्त साम्राज्य का पतन आरम्भ हो गया था हालाँकि उसकी मृत्यु के लगभग 100 वर्ष बाद तक गुप्त साम्राज्य अस्तित्व में रहा गुप्त साम्राज्य का अंतिम शासक विष्णुगुप्त तृतीय था

  • 606: हर्षवर्द्धन उत्तर भारत का शासक बना

16 वर्ष की आयु में हर्षवर्द्धन उत्तर भारत का राजा बना तथा कन्नौज को अपनी राजधानी बनाया इसने वर्द्धन वंश को आगे बढ़ाया

  • 630: दक्षिण भारत के शासक चालुक्य के साथ युद्ध में हर्षवर्द्धन की हार

हर्षवर्द्धन अपना साम्राज्य विस्तार करते हुए दक्षिण की ओर बढ़ा तथा चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय से हार गया यह युद्ध नर्मदा नदी के किनारे वर्ष 630 हुआ था

712: भारत पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण, मुहम्मद बिन कासिम द्वारा

भारत पर प्रथम बार अरबों द्वारा आक्रमण वर्ष 712 में किया गया इस आक्रमण का नेतृत्व मुहम्मद बिन कासिम ने किया था उस समय सिंध पर राजा दाहिर का शासन था कासिम ने सिन्धु नदी के साथ लगे सिंध और पंजाब क्षेत्रों को अपने कब्जे में ले लिया था इस घटनाक्रम को भारत महाद्वीप पर आने वाले मुस्त्लिम राज की शुरूआत माना जाता है

  • 1000: महमूद गजनवी का भारत पर प्रथम आक्रमण

महमूद गजनवी का प्रथम आक्रमण वैहिन्द के शासक जयपाल के विरूद्ध था महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किए

  • 1023: त्रिलोचनपाल (जयपाल का पोता) को उसके अपने ही सैनिकों ने मार दिया तथा पंजाब पर महमूद गजनवी का कब्ज़ा हुआ
  • 1030: महमूद गजनवी की मृत्यु
  • 1175: मुहम्मद गोरी ने भारत पर आक्रमण किया
  • 1206: खोखरों द्वारा मुहम्मद गोरी की हत्या
  • 1206: क़ुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना की
  • जून, 1206 में क़ुतुबुद्दीन ऐबक (गुलाम वंश) ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना की तथा लाहौर को अपनी राजधानी बनाया
  • 1210: क़ुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु

वर्ष 1210 में चौगान खेलते समय क़ुतुबुद्दीन ऐबक घोड़े से गिर गया जिस कारण उसकी अकस्मात मृत्यु हो गई उसे लाहौर में दफनाया गया क़ुतुबुद्दीन के बाद आरामशाह ने दिल्ली की गद्दी संभाली तथा वर्ष 1211 में आरामशाह की हत्या कर इल्तुतमिश ने गद्दी हथिया ली

वर्ष 1236 में इल्तुतमिश की पुत्री रजिया सुलतान दिल्ली की राज गद्दी पर बैठी जो कि दिल्ली सल्तनत की प्रथम तथा अंतिम महिला शासिका थी वर्ष 1240 में रजिया की मृत्यु कैथल में हुई

  • 1290: गुलाम वंश का अंत तथा दिल्ली में खिलजी वंश की स्थापना

वर्ष 1290 में जलालुद्दीन फिरोज खिलजी दिल्ली का शासक बना तथा खिलजी वंश की स्थापना की व किलोखारी को अपनी राजधानी बनाया

  • 1298: मार्कोपोलो (प्रथम यूरोपियन यात्री) का भारत में आगमन

1336: भारत के दक्षिण में हरिहर तथा बुक्का नामक दो भाइयों ने विजयनगर (स्वतंत्र राज्य) की स्थापना की उस समय मुहम्मद बिन तुगलग दिल्ली का शासक था

  • 1401: दिलावर खां द्वारा स्वतंत्र मालवा की स्थापना
  • 1451: दिल्ली में बहलोल लोदी द्वारा लोदी वंश की स्थापना

लोदी वंश के पतन के साथ ही मुग़ल साम्राज्य की स्थापना की नींव पड़ी बाबर के साथ पानीपत के प्रथम युद्ध में लोदी वंश के शासक इब्राहिम लोदी को हार का सामना करना पड़ा था

  • 1469: सिख धर्म के संस्थापक “गुरु नानक देव” का जन्म

सिख धर्म इतिहास से संबंधित प्रश्न

  • 1498: वास्को-डी-गामा जलमार्ग द्वारा भारत की कालीकट बंदरगाह पहुंचा तथा यूरोप-भारत के बीच नए जलमार्ग की खोज की
  • 1526: बाबर ने भारत में मुग़ल साम्राज्य की स्थापना की

बाबर तथा इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत का प्रथम युद्ध 1526 ई. में हुआ तथा बाबर ने जीत हासिल कर मुग़ल साम्राज्य की स्थापना की बाबर ने तुर्की भाषा में अपनी आत्मकथा लिखी है जो उसके जीवन तथा मुग़ल साम्राज्य के बारे में विस्तृत जानकारी देती है

1555: मुग़ल शासक हुमायूँ ने सिकंदर को हराकर पुन: भारत को जीता

कन्नौज के युद्ध 1540 ई. में हुमायूँ तथा शेर खां के बीच हुआ तथा शेर खां विजयी रहा 15 वर्ष बाद 1555 ई. में हुमायूँ ने पुन: सिकंदर सूरी को हराकर भारत पर मुग़ल शासन स्थापित किया

  • 1556: अकबर, मुग़ल साम्राज्य का शासक बना

सिकंदर को हराने के एक वर्ष पश्चात 1556 में दीनपनाह (दिल्ली) की सीढियों से गिरकर हुमायूँ की अकस्मात मृत्यु हो गई तथा बैरम खां के सरंक्षण में हुमायँा के पुत्र अकबर को मुग़ल साम्राज्य का शासक बनाया गया

  1. 1600: इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार पत्र दिया

217 साझेदारों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरूआत हुई प्रथम गवर्नर टॉमस स्मिथ था तथा कैप्टन होकीन्स प्रथम अंग्रेज था जो मुग़ल दरबार में गया

  • 1605: अकबर की मृत्यु हुई तथा उसके पुत्र जहांगीर (सलीम) को मुग़ल साम्राज्य का शासक नियुक्त किया गया
  • 1612: ब्रिटिशों का भारत में आगमन
  • 1627: छत्रपति शिवाजी का जन्म
  • 1628: जहांगीर की मृत्यु के पश्चात, शाहजहाँ मुग़ल साम्राज्य का शासक बना
  • 1658: ताजमहल का निर्माण पूर्ण हुआ, शाहजहाँ की मृत्यु के पश्चात औरंगजेब मुग़ल साम्राज्य का शासक बना
  • 1675: कश्मीरी हिन्दुओं की मदद करने के जुर्म में औरंगजेब ने दिल्ली में सिखों के नवें गुरू तेग बहादुर की ह्त्या करवा दी, उनके पुत्र गुरू गोबिंद ने सिखों के दसवें गुरु के रूप में गुरू गद्दी संभाली
  • 1680: बुखार के कारण शिवाजी की रायगढ़ में मृत्यु हुई तथा सांभाजी मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति बने
  • 1699: सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थपना की
  • 1707: मुग़ल शासक औरंगजेब की मृत्यु हुई
  • 1708: सिखों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह द्वारा सिखों के पवित्र ग्रन्थ “गुरु ग्रन्थ साहिब जी” को ग्यारहवां गुरु मानने का हुक्म दिया गया

गुरु ग्रन्थ साहिब सिख धर्म की पवित्र धर्म ग्रन्थ है इस ग्रन्थ में दस गुरुओं की बाणी है तथा इस ग्रन्थ की रचना 1666 से 1708 के मध्य हुई है सिख अनुयायियों को आदेश है कि वे आदिग्रन्थ को ही ग्यारहवां गुरु माने तथा धर्म नियमों का अनुसरण करें

  • 1757 ई. : ईस्ट इंडिया कंपनी तथा बंगाल के नवाब के मध्य प्लासी का युद्ध
  • वर्ष 1757 में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने रोबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में बंगाल के नवाब सिराज उद्दोला के साथ युद्ध किया तथा जीत हासिल की
  • 1774 ई. : ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा वारेन हेस्टिंग्स को भारत का प्रथम गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया
  • 1775 ई. : प्रथम एंग्लो-मराठा युद्ध हुआ
  • 1853 ई. : डाक सेवा की शुरुआत हुई, भारत की प्रथम रेल मुंबई से थाणे के बीच चली
  • 1857 ई. : देश में ईस्ट इंडिया कंपनी के विरूद्ध क्रान्ति, इसी वर्ष भारत की प्रथम तीन विश्वविद्यालयों (मुंबई, कोलकाता तथा मद्रास) की स्थापना हुई
  • वर्ष 1857 में हुई क्रांति को आज़ादी की प्रथम लड़ाई माना जाता है इसके बाद ईस्ट इंडिया कम्पनी को हटाकर ब्रिटिश राज लागू कर दिया गया था
  • 1858: ब्रिटिश राज की शुरूआत हुई
  • 1 नवम्बर 1858 को भारत में ब्रिटिश राज की शुरूआत हुई जो कि भारत में 90 वर्ष तक रहा
  • 1869: महात्मा गाँधी का जन्म हुआ (2 अक्टूबर, पोरबंदर)
  • 1875: आर्य समाज की स्थापना

आर्य समाज की स्थपाना स्वामी दयानंद स्वामी द्वारा वर्ष 1875 में बॉम्बे में की गई वेदों का प्रचार करने वाले सन्यासी (दयानंद) ने ही ब्रहमचार्य का ज्ञान दिया था इस आन्दोलनकारी समाज का उद्देश्य हिन्दू धर्म का सुधार करना था

  • 1876: ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा क्वीन विक्टोरिया को भारत की शीर्षक महारानी होने का दर्जा दिया गया
  • 1877: प्रथम दिल्ली दरबार

दिल्ली दरबार तीन बार लगाया गया था जो की क्रमश इस प्रकार हैं 1877, 1903 तथा 1911 प्रथम दिल्ली दरबार आधिकारिक था जिसमें क्वीन विक्टोरिया को भारत की शीर्षक महारानी बनाए जाने की जानकारी दी गई थी

1885: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बॉम्बे में हुई इसके संस्थापक ए.ओ. ह्यूम थे कांग्रेस बाद में दो दलों में विभाजित होकर गर्म दल तथा नरम दल में बँट गई थी

  1. 1905: बंगाल का विभाजन
  2. वर्ष 1905 ब्रिटिश सरकार ने बंगाल को दो हिस्सों (हिन्दू भाग तथा मुस्लिम भाग) में विभाजित कर दिया था
  3. 1906: मुस्लिम लीग की स्थापना हुई
  4. 1914: प्रथम विश्व युद्ध

प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत वर्ष 1914 में हुई इसमें लगभग 1 करोड़ लोग मारे गए यूरोप से शुरू हुए इस युद्ध में एशिया, अफ्रीका जैसे महाद्वीप शामिल थे उस समय दुनिया की लगभग आधी आबादी हिंसा की चपेट में थी

  1. 1915: महात्मा गाँधी भारत लौटे
  2. 1919: जलियांवाला बाग़ हत्याकांड

ब्रिटिश राज के समय पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के निकट जलियांवाला बाग़ में 13 अप्रैल 1919 को रौलेट एक्ट के विरोध में सभा हो रही थी तथा एक अंग्रेज ऑफिसर जनरल डायर ने बिना किसी कारण व सूचना के उस निहथी भीड़ पर गोलियां चलवा दी अनाधिकारिक आंकड़ो के अनुसार इस अमानवीय घटना में 1000 से अधिक लोगों की मृत्यु तथा 2000 से अधिक लोग घायल हो गए थे

1920: महात्मा गांधी; भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने तथा असहयोग आन्दोलन की शुरूआत की, मुहम्मद अली तथा शौकत अली के नेतृत्व में खिलाफत आन्दोलन हुआ

असहयोग आन्दोलन का प्रस्ताव कलकत्ता अधिवेशन में पारित हुआ इस अधिवेशन अध्यक्षता लाला लाजपत ने की थी इसके उद्देश्य सभी सरकारी वस्तुओं का बहिष्कार करना था 5 फरवरी 1922 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित चौरी-चौरा स्थान पर प्रदर्शन कर रही भीड़ द्वारा 22 पुलिस जवानों को ज़िंदा जला दिया गया फलस्वरूप 12 फरवरी 1922 को महात्मा गांधी ने असहयोग आन्दोलन वापिस ले लिया

  1. 1927: साइमन कमीशन

सर जॉन साइमन के नेतृत्व में 7 सदस्यों वाले साइमन कमीशन की स्थापना हुई जिसके सभी सदस्य अंग्रेज थे जिस कारण भारत में इसका तीव्र विरोध हुआ इस कमीशन का उद्देश्य भारत के संवैधानिक विकास के स्वरुप की सिफारिश करना था लाहौर में इस कमीशन का विरोध कर रहे लाला लाजपत राय की मृत्यु लाठी की गहरी चोट लगने के कारण हो गई

  • 1929: केन्द्रीय संसद (सेंट्रल असेंबली) में भगत सिंह तथा बटुकेश्वर दत्त द्वारा बम फेंका गया
  • 1930: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लाहौर में पूर्ण स्वराज संकल्प, महात्मा गांधी द्वारा डांडी मार्च की शुरूआत
  • 1931: अंग्रेजी सरकार द्वारा क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव को शहीद किया गया (23 मार्च)
  • 1935: गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया (भारत सरकार) एक्ट 1935 पारित
  • 1939: द्वितीय विश्व युद्ध

द्वितीय विश्व युद्ध की शुरूआत वर्ष 1939 में हुई इस युद्ध में लगभग 5 से 7 करोड़ लोगों की मृत्यु हुई विश्व भर के 10 करोड़ सैनिक इस युद्ध में लिप्त थे विश्व के सभी देश दो भागों में बँट चुके थे – मित्र राष्ट्र तथा धुरी राष्ट्र

  1. 1940: मुहम्मद अली जिन्नाह ने मुस्लिमों के लिए अलग देश पकिस्तान की मांग की
  2. 1942: भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत, सुभाष चन्द्र बोस द्वारा आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना

9 अगस्त 1942 को मोहन दस करमचन्द गांधी द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत की गई यह आन्दोलन भारत में द्वितीय विश्व के समय में किया गया था इस आन्दोलन का उद्देश्य ब्रिटिश सरकार का भारत से हस्तक्षेप समाप्त करना था

1945: द्वितीय विश्व युद्ध का अंत

सयुंक्त राष्ट्र द्वारा जापान के दो शहरों हिरोशिमा तथा नागासाकी पर वर्ष 1945 में परमाणु बम गिराया गया जिस कारण दोनों शहर पूर्ण रूप से नष्ट हो गए, इस अमानवीय कृति के बाद द्वितीय युद्ध की समाप्ति हुई

  • 1946: ब्रिटिश सरकार ने भारत को स्वतंत्र करने पर सहमति दी, रॉयल इंडियन नेवी विद्रोह हुआ
  • 1947: ब्रिटिश तथा भारतीय नेता देश को दो भागों: भारत (हिन्दू राष्ट्र) तथा पाकिस्तान (मुस्लिम राष्ट्र) में विभाजित करने को राजी हुए
  • 15 अगस्त 1947: भारत आज़ाद हुआ, ब्रिटिश राज का अंत
  • 1947-1948: भारत तथा पाकिस्तान के विभाजन के पश्चात साम्प्रदायिक रक्तपात हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए
  • 1948: नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की, कश्मीर के मुद्दे पर भारत-पाक युद्ध हुआ

विभाजन के कारण साम्प्रदायिक हिंसा में लाखों की संख्या में हिन्दू मारे गए थे कुछ लोग इसका उत्तरदायी गांधी को मानते थे नाथूराम गोडसे जो कि पेशे से पत्रकार, हिन्दू राष्ट्रवादी तथा स्वतंत्रता सेनानी था, ने 30 जनवरी 1948 को गांधी की हत्या कर दी

इसी वर्ष कश्मीर के मुद्दे पर भारत तथा पाकिस्तान के मध्य युद्ध हुआ जिसके पश्चात कश्मीर के एक भूभाग पर पाकिस्तान ने अधिकार कर लिया इस युद्ध में दोनों देशों के हज़ारों सैनिक मारे गए

26 जनवरी 1950: भारत गणतंत्र बना (भारत का संविधान लागू हुआ)

  • 1951: चनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जीत हुई तथा जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने
  • 1962: भारत-चीन युद्ध

भारत तथा चीन के मध्य 20 अक्टूबर 1962 को युद्ध हुआ जिसमें भारत की हार हुई जिस कारण चीन ने “अक्साई चिन” क्षेत्र पर अधिकार कर लिया जो कि एक विवादित क्षेत्र है

  • 1964: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु (27 मई)
  • 1965: भारत-पाक द्वितीय युद्ध

भारत तथा पाकिस्तान के मध्य दूसरी लड़ाई 1965 में हुई जो कि 17 दिन चली थी इस युद्ध की जीत पर दोनों राष्ट्र अपना अलग-अलग मत रखते हैं लेकिन बिना पक्षपात की जांच में भारत की जीत घोषित है

  • 1966: इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री बनी

जवाहरलाल की मृत्यु के दो वर्ष पश्चात उनकी पुत्री इंदिरा गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी तथा कांग्रेस का नेतृत्व किया

  • 1967: हरित क्रांति की शुरूआत हुई
  • 1969: बैंको का राष्ट्रीयकरण हुआ
  • 1971: बांग्लादेश बनाने के मुद्दे पर भारत-पाक के मध्य तृतीय युद्ध
  • भारत तथा पाकिस्तान के मध्य तृतीय युद्ध हुआ इसके परिणामस्वरुप नया देश (बांग्लादेश) बना
  • 1974: प्रथम परमाणु परिक्षण बुद्धा स्माइल्स (राजस्थान के पोखरण में) किया गया
  • 1975: भारत के प्रथम कृत्रिम उपग्रह आर्यभट्ट का सफलता पूवक प्रक्षेपण, देश में आपातकाल की घोषणा जो कि वर्ष 1977 तक रहा
  • 1977: इंदिरा गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही कांग्रेस पार्टी हारी तथा जनता पार्टी सत्ता में आई, देश में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी

1980: कांग्रेस पार्टी दोबारा चुनाव जीती तथा सत्ता में आई, इंदिरा गांधी पुन: देश की प्रधानमंत्री बनी

अप्रैल 1984: प्रथम भारतीय “राकेश शर्मा” अन्तरिक्ष में गए, इंदिरा गाँधी के “अन्तरिक्ष से भारत कैसा दिखता है” पूछे जाने पर राकेश शर्मा ने उत्तर दिया “सारे जहां से अच्छा…” यह उत्तर युवाओं के बीच एक प्रेरणा स्त्रोत बन गया

जून 1984: जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में खालिस्तान की मांग कर रहे आंतकवादियों को खदेड़ने के लिए स्वर्ण मंदिर अमृतसर पर सरकार के आदेश से पुलिस फ़ोर्स तथा आर्मी द्वारा हमला (ऑपरेशन ब्लू स्टार) किया गया जिसमें भिंडरावाला सहित सैंकड़ो निर्दोष लोग मारे गए

अक्टूबर 1984: इंदिरा गाँधी की हत्या

इंदिरा गांधी की दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई (इस घटना को ऑपरेशन ब्लू स्टार का प्रतिकार माना जाता है) इसके पश्चात सिख विरोधी दंगे भड़के जिसमें हज़ारों निर्दोष सिख मारे गए, इंदिरा का पुत्र राजीव गांधी देश का प्रधानमंत्री बना, भोपाल गैस कांड भी 1984 में ही घटित हुआ था

  • 1988: मताधिकार की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई
  • 1991: राजीव गांधी की हत्या, पी. वी. नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री बने

तमिलनाडू में एक महिला (Thenmozhi गायत्री राजरत्नम उर्फ़ धनु) द्वारा आत्मघाती हमला कर 21 मई 1991 को राजीव हत्या कर दी गई एक माह बाद नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री बने

1992: तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव तथा वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा देश में आर्थिक सुधारों को प्रारंभ किया गया

दिसम्बर 1992: अयोध्या में बनी बाबरी मस्जिद को कुछ कट्टरपंथी हिन्दूओं द्वारा ढहा दिया गया फलस्वरूप हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिक दंगे भड़क गए

  • 1995: देश में मोबाइल सेवा की शुरूआत हुई, विदेश संचार निगम लिमिटेड द्वारा देश के छः नगरों में इन्टरनेट का आरम्भ किया गया
  • 1996: कांग्रेस पार्टी चनावी रूप से कमजोर पड़ने लगी तथा भारतीय जनता पार्टी एक हिन्दू राष्ट्रवादी पार्टी के रूप में उभरी
  • 1998: भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने
  • 1999: तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भारत-पाक के मध्य बस सेवा शुरू की गई, इसी वर्ष भारत पाक के मध्य कारगिल की लड़ाई हुई
  • 2000: देश की जनसँख्या 100 करोड़ हुई
  • 2002: गोधरा कांड (गुजरात)

वर्ष 2002 में अयोध्या से आ रही हिन्दू तीर्थयात्रियों से भरी रेल की जब गोधरा पहुंची तब कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रेल की बोगियों में आग लगा दी गई जिसमे 59 हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए दावा किया गया कि यह आगजनी मुस्लिम भीड़ द्वारा की गई है फलस्वरूप गुजरात में दंगे भड़क उठे तथा 1000 के करीब लोग मारे गए जिसमें ज्यादातर मुस्लिम थे, उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी थे जिस कारण उन पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया परन्तु वे किसी भी असामाजिक कार्य में लिप्त नहीं पाए गए

2003: कल्पना चावला की मृत्यु

अपनी द्वितीय अन्तरिक्ष यात्रा पर गई कल्पना चावल का अन्तरिक्ष यान 1 फरवरी 2003 को लौटते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया तथा कल्पना चावला सहित सभी सात यात्री मारे गए

  • 2004: कांग्रेस पुन: सत्ता में आई तथा डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने
  • 2007: प्रथम महिला राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल ने 25 जुलाई 2007 को शपथ ली
  • 2008: मुंबई 26/11

देश की “वितीय राजधानी” मुंबई पर आतंकी हमला हुआ 26 नवम्बर 2008 को दस पाकिस्तानी आतंकवादी (जांच एजेंसियों द्वारा घोषित) आधुनिक हथियारों से लैस होकर मुंबई के अनेक कई स्थानों पर पहुंचे जिनमें से ताज होटल भी एक था 3 दिनों तक चले कमांडो ऑपरेशन में 200 लोग तथा दस में से नौ आतंकी मारे गए तथा एक आतंकी “अजमल कसाब” को जिंदा पकड़ लिया गया

  • 2011: देश की जनसँख्या 121 करोड़ हुई, वर्ष 2000 से प्रतिवर्ष देश की जनसँख्या में 2 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई
  • नवम्बर 2012: मुंबई 26/11 हमले के दोषी अजमल कसाब को यरवदा जेल में फांसी दी गई

दिसम्बर 2012: दिल्ली दामिनी घटना घटित हुई जिस कारण पूरे देश में रोष प्रदर्शन हुआ तथा इस प्रकार के मामलों के लिए कानून सख्त करने की मांग उठी

मई 2014: भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तथा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने

गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र दामोदरदास मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़े तथा एतिहासिक जीत हासिल की आनंदी बेन को गुजरात की मुख्यमंत्री का पद सौंपा गया तथा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने

सितम्बर 2014: भारत की इसरो ने मंगलयान को सफलतापूर्वक मंगल पर उतारा तथा इस उपलब्धि को पहली ही कोशिश में हासिल करने वाला विश्व का प्रथम देश बन गया

2015: आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई तथा अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने

भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी ने अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में एतिहासिक जीत हासिल की केजरीवाल ने अन्ना हजारे से अलग होकर “आप” पार्टी की शुरूआत की थी

भारत में प्रथम Bharat Me Pratham

यह पेज पूर्णत: भारत के प्रथम व्यक्तयों की सूची को समर्पित है जो की समय समय पर नवीनतम जानकारियों से अपडेट किया जाता है

  • भारत का प्रथम प्रधानमंत्री कौन था
  • भारत का प्रथम राष्ट्रपति कौन था
  • भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी
  • भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी
  • भारत के प्रथम गृहमंत्री कौन थे
  • भारत के प्रथम लोक सभा अध्यक्ष कौन थे
  • भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे
  • भारत के प्रथम अन्तरिक्ष यात्री कौन थे
  • भारत का प्रथम परखनली शिशु
  • भारत का प्रथम कृत्रिम उपग्रह कौन सा था
  • भारत का प्रथम समाचार पत्र कौन सा था
  • भारत का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र कौन सा था

1. भारत का प्रथम दूरदर्शन केंद्र: नई दिल्ली

सबंधित जानकारी: 15 सितम्बर 1959 को दूरदर्शन की शुरूआत हुई इस का पहला केंद्र नई दिल्ली में स्थापित किया गया जल्द ही यह डी.डी. के नाम से प्रसिद्ध हो गया दशकों तक डी.डी. को टेलीविज़न पर्याय के रूप में जाना जाता रहा

2. दूरदर्शन का पहला धारावाहिक: हम लोग

सबंधित जानकारी: हालांकि दूरदर्शन की शुरूआत 1959 में हो चुकी थी लेकिन इस पर लोगों के मनोरंजन के उदेश्य से पहला धारावाहिक 7 जुलाई 1984 को प्रसारित करना आरम्भ किया गया डेढ़ वर्ष तक चलने तथा 154 प्रकरणों के बाद “हम लोग” कार्यक्रम को 17 दिसम्बर 1985 को बंद कर दिया गया इस के बाद बुनियाद, ये जो है ज़िन्दगी, महाभारत, रामायण तथा शक्तिमान जैसे धारावाहिकों ने लोगों का दशको तक मनोरंजन किया

3. सर्वप्रथम दूरदर्शन पर रंगीन कार्यक्रम का प्रसारण: 15 अगस्त 1982

सबंधित जानकारी: भारत के स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 1982 को दूरदर्शन द्वारा रंगीन कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू कर दिया गया इस के अंतर्गत पहला कार्यक्रम उस समय देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गाँधी का “स्वतंत्रता दिवस भाषण” था इसी के साथ देश की लगभग 90 प्रतिशत जनसँख्या तक दूरदर्शन की पहुँच हो चुकी थी

4. प्रथम फ़िल्म: राजा हरीशचन्द्र

सबंधित जानकारी: सन 3 मई 1913 में बनी राजा हरिश्चंद्र को भारत की प्रथम फ़िल्म होने का गौरव प्राप्त है इस फ़िल्म के निर्माता दादा साहेब फाल्के थे जो की भारतीय फ़िल्म जगत के पितामह माने जाते हैं यह एक मूक (ना बोलने वाली) फ़िल्म थी तथा मराठी सिनेमा तथा कलाकारों की बदौलत बनी थी इसी कारण यह मराठी सिनेमा की सर्वप्रथम फ़िल्म भी मानी जाती है

5. प्रथम बोलती फ़िल्म: आलम आरा

सबंधित जानकारी: 14 मार्च 1931 को प्रदर्शित हुई फ़िल्म आलम आरा भारत की पहली बोलती फ़िल्म थी जो कि पहली हिन्दी फ़िल्म भी कहलाती है क्योंकि इस से पहले बनी सभी भारतीय फ़िल्में मूक थी इस लिए उनकी कोई भाषा नहीं थी आलम आरा का अर्थ होता है “विश्व की रोशनी” प्रेम कथा पर आधारित इस फ़िल्म को बेहद लोकप्रियता मिली उस समय चालीस हज़ार की लागत में बनी इस फ़िल्म का निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने किया था

6. प्रथम अभिनेत्री: दुर्गाबाई कामत

सबंधित जानकारी: फ़िल्म जगत में जब फ़िल्मों की शुरूआत हुई तब पुरूष अभिनेता ही स्त्री रूप बना कर अभिनय करते थे दादा साहेब फाल्के ने सन 1913 अपनी दूसरी फ़िल्म “मोहिनी भस्मासुर” में दुर्गाबाई कामत को अभिनेत्री लिया तथा दुर्गाबाई कामत फ़िल्म में पार्वती का रोल अदा कर भारत की प्रथम अभिनेत्री बनी तथा उनकी सुपुत्री कमलाबाई गोखले ने मोहिनी का रोल निभाया

7. प्रथम रंगीन फ़िल्म: किसन कन्या

सबंधित जानकारी: फ़िल्म जगत में मूक फ़िल्म के बाद बोलती फ़िल्म का निर्माण हो चुका था अगला पायदान था सिनेमा को रंगीन बनाना इसलिए निर्माता अर्देशिर ईरानी ने इस मांग को समझते हुएवर्ष 1937 में पहली रंगीन फ़िल्म “किसन कन्या” का निर्माण किया 137 मिनट की यह फ़िल्म भारत की पहली स्वदेश निर्मित रंगीन फ़िल्म बनी किसानो के जीवन पर आधारित यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक मिसाल साबित हुई 10 गानों वाली इस फ़िल्म का निर्देशन मोती बी. गिडवानी ने किया था

8. प्रथम राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: 10 अक्टूबर 1954

सबंधित जानकारी: प्रथम राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के आबंटन की शुरूआत वर्ष 1954 में की गई इस का पर्मुख उदेश्य फ़िल्म जगत को बढ़ावा देना था यह पुरस्कार श्रेष्ठ नेर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री, संगीतकार आदि को दिया जाता है

9. भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई प्रथम फ़िल्म: मदर इण्डिया

सबंधित जानकारी: 25 अक्टूबर 1957 को भारत में प्रदर्शित हुई फ़िल्म “मदर इण्डिया” पहली ऐसी फ़िल्म बनी जो ऑस्कर के लिए नामांकित हुई इस फ़िल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फ़िल्म के लिए ऑस्कर नामांकन मिला था मदर इंडिया का निर्देशन महबूब खान ने किया था राष्ट्रिय फ़िल्म पुरस्कार से पुरस्कृत इस फ़िल्म को भारत के इतिहास की सबसे सफल फ़िल्मों में से एक होने का गौरव प्राप्त है

10. प्रथम प्रतिबंधित फ़िल्म: नील आकाशेर नीचे

सबंधित जानकारी: “नील आकाशेर नीचे” एक बांग्ला फ़िल्म है जिस का हिन्दी में अर्थ होता है “नीले आकाश के नीचे” इस फ़िल्म को वर्ष 1959 में प्रदर्शित किया गया था इस फ़िल्म में एक चीनी व्यक्ति वांग लू का सबंध फ़िल्म की अभिनेत्री बसंती से दिखाए गए थे जिस वजह से इस फ़िल्म को राजनितिक विरोध झेलना पड़ा तथा अंतत: भारत सरकार ने इस पर दो वर्ष का प्रतिबन्ध लगा दिया था तथा भारत के इतिहास में “नील आकाशेर नीचे” प्रतिबंधित होने वाली पहली फ़िल्म बन गई

11. प्रथम सिनेमास्कोप फ़िल्म: कागज़ के फूल

सबंधित जानकारी: गुरू दत्त द्वारा निर्देशित फ़िल्म “कागज़ के फूल” भारत की पहली सिनेमास्कोप फ़िल्म थी 148 मिनट लंबी इस फ़िल्म को 2 जनवरी 1959 को प्रदर्शित किया गया था गुरू दत्त ने ही इस फ़िल्म में (सुरेश सिन्हा) की मुख्य भूमिका निभाई थी तथा अभिनेत्री वहीदा रहमान ने (शांति) का रोल अदा किया था

12. प्रथम 70 एम. एम. फ़िल्म: अराउंड द वर्ल्ड

सबंधित जानकारी: अंग्रेजी नाम की इस हिन्दी फ़िल्म को भारत की पहली 70 एम. एम. फ़िल्म होने का गौरव प्राप्त है यह एक हास्य प्रेम-प्रसंग फ़िल्म है जो की वर्ष 1967 में प्रदर्शित हुई थी

13. प्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता: देविका रानी

सबंधित जानकारी: एक दशक तक फ़िल्म जगत में देविका रानी चौधरी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया वर्ष 1930 से वर्ष 1940 का दशक देविका रानी के फ़िल्मी जीवन का शानदार हिस्सा रहा 30 मार्च 1908 को विशाखापटनम में जन्मी देविका रानी ने “कर्मा” नामक फ़िल्म से अभिनय की शुरूआत की जो कि वर्ष 1933 में प्रदर्शित हुई थी देविका के पहले पति हिमांशु राय का उनके अभिनय जीवन में विशेष योगदान रहा

14. प्रथम ऑस्कर विजेता: भानु अथैय्या (बेस्ट कास्टयूम डिज़ाइनर)

सबंधित जानकारी: भानु अथैय्या को 1982 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म “गांधी” के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया तथा यह फ़िल्म उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि साबित हुई भारत, यू.के. तथा यू.एस. में प्रदर्शित हुई “गांधी” फ़िल्म अंग्रेजी भाषा में थी तथा जॉन ब्रिले द्वारा लिखी गई थी

15. प्रथम 3 डी फ़िल्म: माई डिअर कुट्टीचरण

सबंधित जानकारी: मलयालम भाषा में बनी फ़िल्म “माई डिअर कुट्टीचरण” भारत की पहली 3 डी फ़िल्म थी इस फ़िल्म को 24 अगस्त 1984 को प्रदर्शित किया गया था उस समय लगभग 1 करोड़ की लागत से बनी फ़िल्म माई डिअर कुट्टीचरण का निर्देशन जिजो पुन्नूसे ने किया था

16. प्रथम ऑस्कर फॉर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड विजेता: सत्यजीत रे

सबंधित जानकारी: अपने जीवनकाल में लगभग 36 से ज्यादा फ़िल्मों का निर्देशन करने वाले सत्यजीत रे प्रथम भारतीय थे जिन्हें (ऑस्कर फॉर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड) से सम्मानित किया गया सत्यजीत रे की पहली फ़िल्म “पथेर पांचाली” थी तथा पहली रंगीन फ़िल्म “कांचनजंघा” थी

17. प्रथम फ़िल्म निर्माता जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया: सत्यजीत रे

सबंधित जानकारी: 2 मई 1921 को कोलकाता में जन्मे सत्यजीत रे को वर्ष 1992 में भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया फ़िल्मी जगत में सत्यजीत रे का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है

18. प्रथम ब्लैक एंड वाइट फ़िल्म जिसे डिज़िटल तकनीक द्वारा रंगीन किया गया: मुगले आज़म

सबंधित जानकारी: मुगले आज़म जिसका हिन्दी में अर्थ होता है “मुगलों का बादशाह” फ़िल्म को 5 अगस्त 1960 को हिन्दी तथा उर्दू भाषा में प्रदर्शित किया गया था इस फ़िल्म का निर्देशन के. आसिफ ने किया था तथा पृथ्वीराज कपूर ने बादशाह अकबर की भूमिका अदा की थी मुगले आज़म को डिज़िटल तकनीक द्वारा रंगीन बनाकर नवम्बर 2004 में पुन: प्रदर्शित किया गया

19. प्रथम हिन्दी फ़िल्म जो यू.एस.ए. में प्रदर्शित तथा स्क्रीनड हुई: लगे रहो मुन्ना भाई

सबंधित जानकारी: महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित फ़िल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” इसके प्रथम भाग “मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.” का सीक्वल था 144 मिनट लंबी इस फ़िल्म को 1 सितम्बर 2006 को प्रदर्शित किया गया था गांधीगिरी को प्रसिद्ध करते हुए इस फ़िल्म ने भारी सफलता प्राप्त की थी

20. प्रथम ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक तथा डबल ऑस्कर विजेता: ए. आर. रहमान

सबंधित जानकारी: संगीत के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध गायक ए. आर. रहमान को वर्ष 2009 में ऑस्कर से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें भारतीय-ब्रिटिश फ़िल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” जो की हिन्दी तथा अंग्रेजी में प्रदर्शित हुई थी, के संगीत में योगदान के लिए दिया गया था

21. प्रथम गवर्नर जनरल: लार्ड विलियम बैंटिक

सबंधित जानकारी: वर्ष 1828 से 1835 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे लार्ड विलियम बैंटिक को भारत का प्रथम गवर्नर जनरल होने का गौरव प्राप्त है 1947 में भारत की स्वतंत्रता के कुछ वर्ष बाद ही इस पद को समाप्त कर दिया गया था

22. प्रथम वायसराय (अंतिम गवर्नर जनरल): लार्ड केनिंग

सबंधित जानकारी: लार्ड केनिंग को वर्ष 1858 में भारत का प्रथम वायसराय बनाया गया क्योंकि इसी वर्ष गवर्नर जनरल के पद को एक्ट 1858 के अंतर्गत “वायसराय तथा गवर्नर जनरल ऑफ़ इंडिया” कर दिया गया था

23. भारत का भ्रमण करने वाला प्रथम चीनी यात्री: फाह्यान

सबंधित जानकारी: 5 वीं शताब्दी में एक चीनी यात्री “फाह्यान” ने भारत का भ्रमण किया उस समय चन्द्रगुप्त मौर्या द्वितीय का शासन था इतिहास की जानकारी में फाह्यान के योगदान से उस समय के जीवन यापन, व्यापार, संस्कृति, रहन सहन आदि का अंदाजा लगाया जा सकता है तथा इस बारे में पता चलता है

24. स्वतंत्र भारत का प्रथम तथा अंतिम गवर्नर जनरल: सी. राजगोपालाचारी

सबंधित जानकारी: भारत की स्वतंत्रता के पश्चात 21 जून 1948 को सी. राजगोपालाचारी ने गवर्नर जनरल पद ग्रहण कर कार्यभार सम्भाला तथा दो वर्ष तक इस पद पर अपनी सेवाएं दी राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के प्रथम तथा अंतिम गवर्नर जनरल बने 26 जनवरी 1950 को गवर्नर जनरल का पद समाप्त कर दिया गया था

25. आई. सी. एस. में सफल होने वाला प्रथम भारतीय: सत्येन्द्र नाथ टैगोर

सबंधित जानकारी: बहुत लंबे समय तक सिर्फ ब्रिटिश अधिकारियों को ही सिविल सेवा की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति थी किन्तु वर्ष 1832 में कुछ पदों पर भारतीयों की नियुक्ति करना आरम्भ कर दिया गया जो वर्ष दर वर्ष बढती गई हालांकि इंग्लैंड जाकर किसी ब्रिटिश से परीक्षा में प्रतियोगिता करना इतना आसान नहीं था वर्ष 1862 में सत्येन्द्र नाथ टैगोर तथा इनके मित्र मनमोहन घोष ने परीक्षा में भाग लिया घोष तो परीक्षा में उतीर्ण ना हो सके परन्तु सत्येन्द्र परीक्षा उतीर्ण कर और परीक्षण प्राप्त कर नवम्बर 1864 में भारत लौटे तथा उन्हें बोम्बे प्रेसीडेंसी में नियुक्ति मिली

26. नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय: रवीन्द्र नाथ टैगोर

सबंधित जानकारी: रवीन्द्र नाथ टैगोर जो कि रवीन्द्र नाथ ठाकुर के नाम से भी जाने जाते है नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय हैं इन्हें साहित्य में योगदान के लिए वर्ष 1913 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

27. प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता (चिकित्सा शास्त्र): हरगोबिन्द खुराना

सबंधित जानकारी: पंजाब में 9 जनवरी 1922 को जन्मे हरगोबिंद खुराना को चिकित्सा शास्त्र में प्रथम नोबल विजेता के रूप में जाना जाता है यह सम्मान इन्हें वर्ष 1968 में मिला था

28. प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक (भौतिकी): सी. वी. रमन

सबंधित जानकारी: वर्ष 1930 में सी. वी. रमन (चंद्रशेखर वेंकट रमन) को नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार उनके भौतिकी में योगदान के लिए दिया गया था इनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण अविष्कारों का नाम रमन के नाम पर ही “रमन प्रभाव” रखा गया वर्ष 1954 में इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया

29. स्वतंत्र भारत के प्रथम कमांडर इन चीफ: के. एम. करिअप्पा

सबंधित जानकारी: भारत की स्वतंत्रता के पश्चात 16 जनवरी 1949 को के. एम. करिअप्पा को थल सेना का प्रथम कमांडर इन चीफ नियुक्त किया गया इन्होने इस पद पर चार वर्ष तक सेवा दी के. एम. करिअप्पा (कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा) ने द्वितीय विश्व युद्ध तथा भारत-पाक युद्ध 1947 में अपना योगदान दिया था

30. प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित व्यक्ति: मेजर सोमनाथ शर्मा

सबंधित जानकारी: द्वितीय विश्व युद्ध तथा भारत पाक युद्ध 1947 में भाग लेने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा को प्रथम परम वीर चक्र विजेता होने का गौरव प्राप्त है नवम्बर 1947 को मेजर जम्मू कश्मीर के एक गाँव बड़गाम में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे

31. अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय: डॉ. अमर्त्य सेन

सबंधित जानकारी: वर्ष 1998 में अमर्त्य सेन को उनके अर्थशास्त्र क्षेत्र में योगदान के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया एक वर्ष बाद ही भारत सरकार ने भी अमर्त्य सेन को भारत रत्न (1999) से सम्मानित किया भारत मूल के अमर्त्य सेन ने नालंदा विश्वविद्यालय, हार्वड विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज जैसे विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में अपनी सेवाएं दी

32. स्टालिन पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय: सैफुद्दीन किचलू

सबंधित जानकारी: सैफुद्दीन किचलू को स्टालिन शांति पुरस्कार से वर्ष 1952 में सम्मानित किया गया (ध्यान दें: वर्ष 1957 में स्टालिन पुरस्कार का नाम बदलकर “लेनिन पुरस्कार” कर दिया गया था, यह एक अंतराष्ट्रीय स्तर शान्ति पुरस्कार है) अमृतसर, पंजाब में जन्मे सैफुद्दीन किचलू एक आज़ादी के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारी तथा राजनेता थे

33. भारत रत्न से सम्मानित प्रथम भारतीय: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सबंधित जानकारी: भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को वर्ष 1954 में भारत को सर्वोतम पुरस्कार “भारत रत्न” से सम्मनित किया गया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनके जन्मदिवस को हर वर्ष “अध्यापक दिवस” (5 सितम्बर) के रूप में मनाया जाता है

34. अंतराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश: डॉ. नगेन्द्र सिंह

सबंधित जानकारी: 1985 से 1988 तक “इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस” में अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. नगेन्द्र सिंह को अंतराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश होने का गौरव प्राप्त है

35. प्रथम उप-राष्ट्रपति: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सबंधित जानकारी: 13 मई 1952 को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हुए दस वर्ष तक इस पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद वर्ष 1967 में इस पद से निवृत हुए तथा भारत के द्वितीय राष्ट्रपति बने इनके बाद उपराष्ट्रपति का सम्मानीय पद जाकिर हुसैन ने संभाला

36. स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री: अबुल कलाम आजाद

सबंधित जानकारी: 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के तुरंत बाद ही अबुल कलाम आज़ाद ने भारत के शिक्षा मंत्री का पद संभाला तथा भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया 11 वर्ष की सेवा के बाद उन्होंने 2 फरवरी 1958 को पद त्याग किया मौलाना आजाद के नाम से प्रसिद्ध अबुल कलाम आजाद को “भारत रत्न” से भी सम्मानित किया जा चुका है

37. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष: डब्ल्यू. सी. बैनर्जी

सबंधित जानकारी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन वर्ष 1885 में बोम्बे में हुआ इस अधिवेशन की अध्यक्षता डब्ल्यू. सी. बैनर्जी (उमेश चन्द्र बैनर्जी) ने की थी इस के अतिरिक्त वे ब्रिटेन के “”हाउस ऑफ़ कॉमन्स” के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रथम भारतीय भी थे हालांकि वे इसमें जीत हासिल नही कर पाए कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन की अध्यक्षता दादाभाई नारौजी ने की यह अधिवेशन वर्ष 1886 में कोलकाता में हुआ था

38. भारत में प्रिंटिंग प्रेस का प्रचालन करने वाले प्रथम व्यक्ति: जेम्स हिक्की

सबंधित जानकारी: जेम्स हिक्की को भारत की पत्रकारिता का पितामह माना जाता है इन्होने “बंगाल गज़ट” के नाम से भारत का पहला समाचार पात्र वर्ष 1780 में प्रकाशित किया था हालांकि यह समाचार पत्र मात्र दो वर्ष तक ही चल सका “बंगाल गज़ट” को “हिक्की’ज बंगाल गज़ट” के नाम से भी जाना जाता है

39. भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय: जी. शंकर कुरूप

सबंधित जानकारी: ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है जी. शकर कुरूप को 1965 में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया इन्हें मलयालम भाषा के साहित्य में योगदान देने के लिए जाना जाता है

40. प्रथम फील्ड मार्शल: जनरल मानिक शॉ

सबंधित जानकारी: पदम विभूषण, पदम भूषण तथा मिलिट्री क्रॉस पुरस्कार से सम्मानित मानिक शॉ प्रथम थल सेना अधिकारी हैं जिन्हें फाइव स्टार रैंक (फील्ड मार्शल) पर पदोन्नति मिली इन्हें सैम बहादुर के नाम से भी जाना जाता है इन्ही के (अध्यक्ष) नेतृत्व में भारतीय सेना ने वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में विजय प्राप्त की थी

41. प्रथम वायुसेना अध्यक्ष: एयर मार्शल एस. मुख़र्जी

सबंधित जानकारी: 5 मार्च 1911 को कोलकाता में जन्मे एस. मुख़र्जी ने अपने मह्त्वपूर्ण योगदान के चलते 1 अप्रैल 1954 को एयर मार्शल रैंक पर अपनी सेवा देनी प्राम्भ की थी

42. नौ सेना के प्रथम अध्यक्ष: वाईस एडमिरल आर. डी. कटारी

सबंधित जानकारी: आर. डी. कटारी (राम दास कटारी) पहले भारतीय थे जिन्होंने यह पद ग्रहण किय इन से पहले ब्रिटिश अधिकारी इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे अंतिम ब्रिटिश अधिकारी “वाईस एडमिरल सर स्टेफेन होप कार्लिल्ल” के बाद आर. डी. कटारी ने यह पद सम्भाला

43. भारत के प्रथम मुख्य न्यायधीश: हीरालाल जे. कानिया

सबंधित जानकारी: 26 जनवरी 1950 की भारत के संविधान के लागू होते ही हीरालाल जे. कानिया प्रथम मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए परन्तु एक वर्ष पश्चात 1951 में इनकी दफ्तर में ही मृत्यु हो गई इन के बाद इस पद पर एम. पतंजलि शास्त्री की नियुक्ति हुई

44. भारत के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाला प्रथम मंत्री: श्यामा प्रसाद मुख़र्जी

सबंधित जानकारी: भारतीय जन संघ के जनक श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने 6 अप्रैल 1950 को अपना इस्तीफा दिया क्योंकि वे पंडित जवाहर लाल नेहरू के पाकिस्तान प्रधानमन्त्री को भेजे गए आमंत्रण पत्र के खिलाफ थे उस समय लियाकत अली खान पकिस्तान के प्रधानमन्त्री थे

45. प्रथम ह्रदय प्रत्यारोपणकर्ता सफल सर्जन: डॉ. पी. वेणुगोपाल

सबंधित जानकारी: आंध्राप्रदेश में जन्मे डॉ. पी. वेणुगोपाल को भारत के प्रथम ह्रदय प्रत्यारोपणकर्ता सफल सर्जन के रूप में जाना जाता है इन्हें भारत सरकार ने वर्ष 1998 में पदम भूषण से सम्मानित किया था उन्होंने सफल ह्रदय प्रत्यारोपणकर्ता वर्ष 1994 में किया था

46. सयुंक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले प्रथम भाषणकर्ता: अटल बिहारी वाजपेयी

सबंधित जानकारी: भारत के 11 वें प्रधानमंत्री रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी पहले भारतीय हैं जिन्होंने सयुंक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण दिया वर्ष 1977 में जब जनता पार्टी की जीत हुई उस समय मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने तथा अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री बने, विदेश मंत्री बनने के बाद जब अटल जी को जब 1979 में सयुंक्त राष्ट्र संघ में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया तब उन्होंने हिन्दी में भाषण दे कर भारत का गौरव बढ़ाया

47. प्रथम महिला राज्यपाल: सरोजिनी नायडू

सबंधित जानकारी: भारत की आज़ादी के लिए कार्य कर चुकी सरोजिनी नायडू को भारत के राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है इस के अतिरिक्त वे वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की द्वितीय महिला अध्यक्ष भी रही

48. प्रथम मुख्य महिला सूचना आयुक्त: दीपक संधु

सबंधित जानकारी: 5 सितम्बर 2013 को दीपक संधु प्रथम महिला बनी जिन्हें भारत की मुख्य सूचना आयुक्त किया गया इनके बाद इस पद पर सुषमा सिंह को नियुक्त किया गया

49. प्रथम महिला आई. पी. एस.: किरण बेदी

सबंधित जानकारी: वर्ष 1972 में “इंडियन पुलिस सर्विस” में नियुक्त होने वाली प्रथम महिला किरण बेदी थी वे वर्ष 2007 तक सेवा देने के बाद अपने पद से निवृत हुई वर्ष 1972 में ही इनका विवाह बृज बेदी से हुआ था अपने राजनितिक सफ़र में इन्होने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया

50. भारतीय महिला बैंक की अध्यक्ष: उषा अनंत सुब्रमण्यम

सबंधित जानकारी: वर्ष 2013 में शुरू हुए “भारतीय महिला बैंक” की प्रथम अध्यक्ष होने का गौरव उषा अनंत सुब्रमण्यम को प्राप्त है “एम्पोवेरिंग वीमेन, एम्पोवेरिंग इंडिया” नारे के साथ इस बैंक को महिला हित के लिए शुरू किया गया है इस के अतिरिक्त उषा अनंत सुब्रमण्यम पंजाब नेशनल बैंक की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं

51. कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष: एनी बेसेंट

सबंधित जानकारी: वर्ष 1917 में एनी बेसेंट कांग्रेस की अध्यक्ष बनी इस पद पर कार्य करने वाली वे प्रथम महिला थी लन्दन में जन्मी एनी एक ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता थी जिन्होंने महिला अधिकार के लिए कार्य किए

52. प्रथम महिला लोक सभा अध्यक्ष: मीरा कुमार

सबंधित जानकारी: वर्ष 2009 में लोक सभा की अध्यक्ष बनी मीरा कुमार, प्रथम महिला अध्यक्ष थी इन्होने यह पद सोमनाथ चटर्जी के बाद संभाला पांच वर्ष सेवा देने के बाद वर्ष 2014 में ये अपने कार्यभार से निवृत हुई तथा सुमित्रा महाजन को लोकसभा की नई अध्यक्ष नियुक्त किया गया

53. प्रथम विश्व सुन्दरी (मिस वर्ल्ड): रीता फारिया

सबंधित जानकारी: वर्ष 1966 में विश्व सुंदरी खिताब से सम्मानित रीता फारिया भारत ही नहीं बल्कि समूचे एशिया में प्रथम महिला थी जिन्हें इस खिताब से सम्मानित किया गया पेशे से डॉक्टर रही रीता फारिया की शादी विश्व सुन्दरी का खिताब मिलने के 5 वर्ष पश्चात 1971 में डॉ. डेविड पोवेल से हुई

54. प्रथम ब्रह्माण्ड सुन्दरी (मिस यूनिवर्स): सुष्मिता सेन

सबंधित जानकारी: हैदराबाद, तेलंगाना में जन्मी सुष्मिता सेन को वर्ष 1994 में ब्रह्माण्ड सुन्दरी के खिताब से सम्मानित किया गया तथा इसी के साथ उनके फिल्मी सफ़र की भी शुरूआत हुई उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म “दस्तक” थी हालाँकि इस के बाद उन्होंने दक्षिण भारत की फ़िल्मों में भी काम किया

55. भारत के किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री: सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश)

सबंधित जानकारी: वर्ष 1963 में सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी वह पहली महिला थी जो भारत के किसी राज्य की मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त हुई इनसे पूर्व चन्द्र भानू गुप्ता इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा कृपलानी के पांच वर्ष के कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात वर्ष 1967 में चन्द्र भानू गुप्ता ही उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बने

56. सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश: न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीवी

सबंधित जानकारी: वर्ष 1989 में सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश बनी मीरा साहिब प्रथम महिला न्यायाधीश थी वे भारत ही नही बल्कि पूरे एशिया में प्रथम महिला थी जो इस सम्मानीय पद पर नियुक्त हुई इस के अतिरिक्त वे 1997 से 2001 तक तमिलनाडू की गवर्नर भी रही

57. उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश: न्यायमूर्ति लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश)

सबंधित जानकारी: वर्ष 1991 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश रही लीला सेठ प्रथम महिला थी जो इस सम्मानीय पद पर नियुक्त हुई दूरदर्शन पर चल रहे धारावाहिक “शक्तिमान” के बच्चों पर पद रहे प्रभाव तथा हो रही मृत्यु की घटनाओं के लिए गठित छानबीन आयोग बिठाने के लिए भी लीला सेठ को जाना जाता है

58. प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री: राजकुमारी अमृत कौर

सबंधित जानकारी: भारत की स्वतंत्रता के बाद जवाहरलाल नहरू की पहली कबिनेट में राजकुमारी अमृत कौर को मंत्री बनाया गया वे भारत की प्रथम महिला बनी जिन्हें स्वास्थय मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया क्रिस्चियन धर्म की राजकुमारी अमृत कौर एक गांधीवादी सोच की महिला थी तथा इन्होने स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया था

59. माउंट एवरेस्ट विजेता प्रथम महिला पर्वतारोही: बछेंद्री पाल

सबंधित जानकारी: वर्ष 1984 में माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली बछेंद्री पाल प्रथम भारतीय महिला पर्वतारोही है भारत के उत्तरांचल में जन्मी बछेंद्री पाल ने 30 वर्ष की आयु में यह कार्य संभव किया था

60. सातों महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखरों पर चढ़ने वाली प्रथम महिला: प्रेमलता अग्रवाल

सबंधित जानकारी: प्रेमलता अग्रवाल प्रथम भारतीय महिला है जो सातों महाद्वीपों के शिखर पर पहुंची इस के अतिरिक्त वे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे वृद्ध महिला भी हैं इन्होने 48 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर विजय प्राप्त की थी

61. प्रथम महिला नोबल पुरस्कार विजेता: मदर टेरेसा

सबंधित जानकारी: वर्ष 1979 में मदर टेरेसा को नोबल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया वे प्रथम महिला थी जिन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ा गया वर्ष 1910 में मैसिडोनिया में जन्मी मदर टेरेसा वर्ष 1948 से 1997 (मृत्यु) तक भारत की नागरिक रही

62. प्रथम महिला नार्मन बोरलॉग पुरस्कार विजेता: डॉ. अमृता पटेल

सबंधित जानकारी: वर्ष 1943 में गुजरात में जन्मी डॉ. अमृता पटेल का चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है प्रथम महिला नार्मन बोरलॉग पुरस्कार विजेता के रूप में जानी जाने वाली अमृता पटेल को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2002 में पदम विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है

63. साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला: अमृता प्रीतम

सबंधित जानकारी: पंजाबी तथा हिन्दी साहित्य जगत में अपना योगदान देने वाली कवियित्री तथा लेखक अमृता प्रीतम को उनके योगदान के लिए वर्ष 1956 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा वे इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रथम महिला बनी

64. भारत रत्न से विभूषित प्रथम महिला: इंदिरा गाँधी

सबंधित जानकारी: भारत की चौथी प्रधानमंत्री तथा प्रथम महिला प्रधानमंत्री रही इंदिरा गाँधी को वर्ष 1971 भारत रत्न से विभूषित किया गया भारत देश के इस सर्वोच्च सम्मान को पाने वाली प्रथम महिला इंदिरा गाँधी ही थी

65. लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला: अरूणा आसफ अली

सबंधित जानकारी: वर्ष 1964 में लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित अरूणा आसफ अली प्रथम महिला थी जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस के अतिरिक्त वर्ष 1991 में इन्हें जवाहरलाल नेहरु अवार्ड फॉर इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग पुरस्कार तथा वर्ष 1997 में मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न से विभूषित किया गया था

66. शतरंज में महिला ग्रैंड मास्टर विजेता: भाग्यश्री थिप्से

सबंधित जानकारी: पदम श्री तथा अर्जुना अवार्ड से सम्मानित भाग्यश्री थिप्से वर्ष 1988 में शतरंज ग्रैंड मास्टर विजेता बनी थी इनका विवाह शतरंज खिलाड़ी प्रवीण थिप्से से हुआ शतरंज के अतिरिक्त इन्होने आई. डी. बी. आई. बैंक में भी कार्य किया है

67. प्रथम अशोक चक्र प्राप्तकर्ता महिला: नीरजा भनोत (मरणोपरांत)

सबंधित जानकारी: चंडीगढ़, पंजाब की जन्मी नीरजा भनोत (फ्लाइट अटेंडेंट) को 5 सितम्बर 1986 को उस समय मार दिया गया जब वे पकिस्तान के कराची में हाईजैक हुए जहाज के यात्रियों को आंतकवादियों से बचाने की कोशिश कर रही थी उनके इस साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत “अशोक चक्र” से सम्मानित किया गया तथा इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वे प्रथम महिला बनी

68. प्रथम महिला शासिका: रजिया सुल्तान

सबंधित जानकारी: 10 नवम्बर 1236 को जलालत उद-दीन रजिया दिल्ली की सुलतान बनी तथा वे दिल्ली की प्रथम तथा अंतिम महिला सुल्तान कहलाई

69. प्रथम महिला अन्तरिक्ष यात्री: कल्पना चावला

सबंधित जानकारी: 1 फरवरी 2003 को कोलंबिया अन्तरिक्ष यान हादसे का शिकार हुई कल्पना चावला भारत की प्रथम महिला थी जो अन्तरिक्ष में गई यह उनका द्वितीय मिशन था चावला हरियाणा के करनाल जिले की मूल निवासी थी

70. भारतीय स्टेट बैंक की प्रथम महिला अध्यक्ष: अरून्धती भट्टाचार्य

सबंधित जानकारी: वर्ष 1977 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में भारतीय स्टेट बैंक से जुड़ने वाली अरून्धती भट्टाचार्य का जन्म कोलकाता, वेस्ट बंगाल में हुआ था उन्हें 7 अक्टूबर 2013 को भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्षा नियुक्त किया गया

भारत में प्रथम (जो उपरोक्त दी गये भागों में सूचीबद्ध नहीं हैं)

अन्तरिक्ष में सर्वाधिक समय व्यतीत करने वाली भारतीय मूल की महिलासुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में बिताया गया समय: 321 दिन, 17 घंटे तथा 15 मिनट
सयुंक्त राष्ट्र संघ में असैनिक महिला पुलिस सलाहकारकिरण बेदी
राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली प्रथम महिलाकैप्टन लक्ष्मी सहगल
प्रथम महिला विदेश सचिवचोकिला अय्यर
प्रथम महिला मूर्तिदेवी पुरस्कार विजेताप्रतिभा रॉय
सी.बी.आई. की प्रथम महिला सयुंक्त निदेशकअर्चना सुन्दरलिंगम
रेमन मैग्सेसे परस्कार से सम्मानित प्रथम महिलाकिरण बेदी
माउंट एवरेस्ट पर दो बार विजय प्राप्त करने वाली महिलासंतोष यादव
पॉवर लिफ्टिंग में विश्व कीर्तिमान बनाने वाली प्रथम महिलासुमिता लाहा (सुमिता लाहा ने वर्ष 1989 में यह कीर्तिमान स्थापित किया)
इन्डियन एयरलाइन्स की प्रथम महिला अध्यक्षसुषमा चावला
प्रथम महिला राजदूतविजय लक्ष्मी पंडित (वर्ष 1947 में सोवियत संघ राजदूत)
जिब्राल्टर स्ट्रेट तैरकर पार करने वाली प्रथम महिलाआरती प्रधान
प्रथम महिला लेफ्टिनेंट जनरलपुनीता अरोड़ा
प्रथम महिला पुलिस महानिदेशककांचम चौधरी भट्टाचार्य
नाबार्ड की अध्यक्षारंजना कुमार
राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिलाअमी धिया तथा कंवल ठाकुर सिंह (महिला युगल बैडमिन्टन, 1978)
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिलाकमलजीत संधु (वर्ष 1970 में 400 मीटर दौड़)
ओलिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ीकर्णम मल्लेश्वरी (भरोतालन सिडनी)
ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम महिला खिलाड़ीमेरी लीला रो (1952)
सयुंक्त राष्ट्र संघ के संगीत समारोह में भाग लेने वाली प्रथम महिलाएस. एस. सुब्बुलक्ष्मी (1966)
प्रथम महिला आई ए एसअन्ना जार्ज
अंतराष्ट्रीय फुटबॉल में हैट्रिक करने वाली प्रथम महिलायोलान्दा डिसूजा (1978)
प्रथम महिला पायलटफ्लाइंग ऑफिसर सुषमा मुखोपाध्याय
प्रथम महिला एयर लाइन्स पायलटकप्तान दुर्गा बैनर्जी
उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिलाप्रीटी सेन गुप्ता (1993)
भारत में रेल ड्राइव करने वाली प्रथम महिलासुरेखा यादव
प्रथम महिला अध्यापकसावित्रीबाई फुले
प्रथम महिला डॉक्टरआनंदीबाई जोशी
स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्षआचार्य कृपलानी
प्रथम क़ानून मंत्रीबी. आर. अम्बेडकर
विपक्ष के प्रथम नेताए. के. गोपालन
प्रथम गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्रीमोरारजी देसाई (1977, जनता पार्टी)
गैर कांग्रेसी प्रथम प्रधानमन्त्री जिन्होने अपना कार्यकाल पूर्ण कियाअटल बिहारी वाजपेयी
प्रथम सिख प्रधानमंत्रीमनमोहन सिंह
प्रथम सिख राष्ट्रपतिज्ञानी जैल सिंह
प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपतिजाकिर हुसैन
स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्रीआर. के. एस. शेट्टी
प्रथम उप-प्रधानमंत्रीसरदार वल्लभ भाई पटेल
प्रथम प्रधानमंत्री जिनका जन्म भारत की स्वतंत्रता के पश्चात हुआनरेंद्र मोदी (जन्म: 17 सितम्बर 1950)
अन्य क्षेत्र
प्रथम स्वचालित एक्सचेंज कहाँ पर लगाई गईशिमला में
प्रथम एस.टी.डी. रूट कब तथा किस किस के मध्य लगाया गयावर्ष 1960 में लखनऊ तथा कानपुर के मध्य
प्रथम भूमिगत मेट्रोकोलकाता (वर्ष 1984 में)
भारत का प्रथम यां जो मंगल पर पहले ही प्रयास में सफलता पूर्वक उतारा भेजा गयामंगलयान (2014)
चिकित्सा के खेत्र में प्रथम ग्रेजुएटसुरजो कुमार चक्रवर्ती
प्रथम शतरंज ग्रांडमास्टरविश्वनाथन आनंद
भारत में प्रथम क्रिकेट स्टेडियमईडन गार्डन्स (कोलकाता)
भारत क्रिकेट का प्रथम ओ.डी.आई. कप्तानअजीत वाडेकर
क्रिकेट ओ.डी.आई. में हैट्रिक बनाने वाले प्रथम खिलाड़ीचेतन शर्मा (वर्ष 1987 में न्यू-ज़ीलैण्ड के खिलाफ खेलते हुए)
टी 20 जितने वाली प्रथम क्रिकेट टीमभारत क्रिकेट टीम वर्ष 2007 में
प्रथम यात्री ट्रेनमुंबई से थाणे तक वर्ष 1853 में चलाई गई
प्रथम मोटर टैक्सी कहाँ पर चलाई गई थीमुम्बई में
प्रथम एक्सप्रेस-वे कहाँ से कहाँ तक तथा कब बनाया गयावर्ष 2000 में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *